साप्ताहिक बंदी और श्रम विभाग कार्यालय को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन


मड़ियाहूं : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं द्वारा उप जिलाधिकारी  मड़ियाहूं को एक ज्ञापन दिया ,यह ज्ञापन मड़ियाहूं नगर में साप्ताहिक बंदी एवं श्रम विभाग के कार्यालय ना होने के संबंध में दिया गया , बतादे की मड़ियाहूं में श्रम विभाग के कार्यालय न होने से ब्यापारियों को  तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है , उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं  ने तत्काल प्रभाव से श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों से बात की तथा ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को अग्रेषित किया व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने माननीय उप जिलाधिकारी महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ! 
                                 इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गंगेश निगम नगर उप मंत्री सुनील साहू जी नगर महामंत्री राजेश गुप्ता जी नगर उपाध्यक्ष विकास सेठ जी नगर मंत्री प्रेम जयसवाल जी नगर संगठन मंत्री तनवीर आलम जी नगर संरक्षक सुभाष चंद्र साहू जी अजय जायसवाल डब्बू जी नगर संरक्षक व मीडिया प्रभारी राजेश पांडे जी नगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता सोनू जी नगर उपमंत्री चंदन चौरसिया जी आदि लोग मौजूद रहे !