कौशिल्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन

 


मड़ियाहूं : जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में स्थित कौशिल्या पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन संपन्न हुआ, शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.रामजीत मौर्य द्वारा किया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा की "राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवको के व्यक्तित्व के विकास में सहायक है ! उन्होंने बताया की छात्र सामाजिक सहयोग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ें!

                                                             राष्ट्रीय सेवा योजना

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर, 1969 को शुरू किया गया। यह ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों और स्कूलों के छात्र युवाओं को अवसर प्रदान करता है। भारत के कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थान, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए। एक सक्रिय सदस्य होने के नाते इन छात्र स्वयंसेवकों के पास एक कुशल सामाजिक नेता, कुशल प्रशासक और मानव स्वभाव को समझने वाले व्यक्ति होने का प्रदर्शन और अनुभव होगा।

एन.एस.एस के उद्देश्य-  एन.एस.एस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है।  

एन.एस.एस आदर्श वाक्य-  राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है “मैं नहीं, लेकिन तुम”।  


 

                                               महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह कुशवाहा ने बच्चो को राष्ट्र हीत में कार्य करने तथा जल संरक्षण, वृक्षारोपण , महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार ब्यक्त किये, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.विजय प्रकाश, डॉ.राकेश मौर्य एवं डॉ.किरण मौर्य तथा अशोक कुमार रावत ने अपने अपने विचार ब्यक्त किये, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सभाजीत मौर्य ने लोगों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए शिविर का सञ्चालन सुरु किया !